हर मर्ज को दूर करें कालीमिर्च और अदरक का संगम  

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 11:39:42 AM
Remove all the diseases confluence of black pepper and ginger

आयुर्वेद चिकित्सा पध्दति प्राचीन पध्दतियों में से एक है। जिसमें हर बिमारी का इलाज बताया गया है। आयुर्वेद में अलग-अलग बीमारियों के इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनसे मुक्ति पाई जा सकती है। आयुर्वेद में इस तरह के कई उपायों का वर्णन मिलता है। जो हमारे बड़े काम के साबित हो सकते है।

अदरक और कालीमिर्च दोनों का उपयोग सेहत लाभो में किया जाता है। सेहत को स्वस्थ रखनें में इनका उपयोग सर्वाधिक किया जाता है।

आखिर क्यूं तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए माना जाता है लाभदायक

कब्ज की दिक्कत -

1. कब्ज की दिक्कत एक आम आदत है। कब्ज की इस परेशानी को दूर करनें के लिए रात को सोने से पहले ताजे पानी के एक गिलास में शहद को घोलकर पीने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

2. सुबह उठकर खाली पेट 4 से 5 मुनक्के और 4 काजू से कब्ज से राहत मिलती है।

3. जितना हो सके सलाद में टमाटर, मूली,शलगम और पालक आदि को शामिल करें।

खांसी की परेशानी-

1. खांसी की समस्या बेहद तकलीफ देह होती है। यदि समय पर खांसी का उपचार न हो तो यह गंभीर रोग बन जाती है।

प्याज काटते समय नहीं बहाने पड़ेंगे आंसू

इन आयुर्वेदिक उपायो से दूर करें खांसी

1. खांसी की शिकायत में 1 चम्मच शहद को दिन में 3 बार सितोपलादि चूर्ण के साथ ले। इससे किसी भी तरह की खांसी में जल्द असर होगा।

2. खांसी से को दूर करनें के काली मिर्च को पीसकर उसका पाउडर देशी घी में भूनकर सेवन करें।   

3. अदरक और तुलसी के पत्तों के रस को शहद में मिलाकर दिन में 3 बार लेने से खांसी में राहत मिलती है।

4. गरम शहद में अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन करनें से भी इसमें राहत मिलती है।

ह्दय रोग-

1. दिल की बीमारी में आंवले के चूर्ण को दूध के साथ घोलकर पीने से ह्दय रोग हो जाता है।

2. पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दिल की कमजोरी दूर होती है।

बुखार होने पर-     

1. बुखार होने पर नारियल का पानी पीने से शरीर की गर्मी कम होती है जिससे बुखार कम हो जाता है।  

2. कच्चे सहसुन के टुकड़ो को खाने से भी बुखार में राहत मिलती है।

3. बुखार में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

4. तुलसी के पत्तो को पानी में डालकर पीने से बुखार में राहत मिलती है।

कैंसर जैसे रोग को दूर करने में लाभकारी है प्याज की चाय

पेट दर्द में राहत-

1. पेट दर्द होने पर अदरक के रस में थोड़ी चीनी और नींबू का रस मिलाकर सेवन करनें से पेटदर्द को दूर किया जाता है।

2. 2 ग्राम हींग के चूर्ण को पानी के साथ पीने से पेटदर्द में आराम मिलता है।

3. नींबू के टुकडें पर काला नमक लगाकर चाटनें से पेट दर्द ठीक होता है।

दांत का दर्द-

1. दांत दर्द में अदरक के टुकड़े को दर्द वाली जगह पर रखनें से दांत दर्द में राहत मिलती है।

2. प्याज का टुकड़ा दांत के दर्द वाली जगह पर रखनें से भी दांत दर्द में राहत मिलती है।

3. लौंग का तेल भी दांत दर्द में बेहद असरकारक होता है।

कान में दर्द-

1. नीम के पत्ते को पानी में उबाल ककर इसकी भाप को कान में जाने दें। ऐसा करनें से कान का मैल और दर्द दोनों ठीक हो जाता है।

2. लौंग को सरसो के तेल में जला लें, और फिर इसकी कुछ बूंदो को कान पर टपकानें से कान के दर्द से राहत मिलती है।

स्वस्थ रहनें के लिए अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करे भीगे हुए चने

इस डिजाइन की ज्वैलरी आपकी स्टाइल में लगाएगी चार चांद

इन ब्यूटी टिप्स को अपनाकर आप भी बन सकती है जापानियों की तरह खूबसूरत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.