स्वस्थ रहनें के लिए अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करे भीगे हुए चने

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 09:23:10 AM
To stay healthy Included chane in your breakfast

चना एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे अक्सर लोगो द्दारा पसंद किया जाता है। सब्जी के तौर पर या भुनकर खाना इसे बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होगें कि भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए कितना असरकारक साबित होता है। खासतौर पर इसे सुबह के समय खाना। एक मुटठी भर साफ चने लेकर इन्हें मिट्टी के बर्तन में पानी डालकर भिगो दे। पानी इतना पर्याप्त होना चाहिए कि चने पूरी तरह से डूब जाए। रातभर इन्हें भीगोकर रखे और सबुह इन्हें खा लें।

तेजपत्ता जलाना मिर्गी रोग में है रामबाण इलाज   

जी हां आपको बता दें कि भीगे हुए चने में फाइबर, मिनरल, प्रोटीन, और विटामिन्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो कि शरीर के आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करनें में सहायक होता है।

इसलिए सुबह के समय भीगे हुए चने खाने के बेहद लाभदायक असर स्वास्थ्य पर दिखाई देते है। तो चलिए जानते है इसके सेवन से सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में।

फायदे-

= विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, का अच्छा श्रोत होने के कारण ये शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है। जिससे शरीर में ताकत मिलती है, और कमजोरी दूर भागती है।

= भीगे हुए चनो का शहद के साथ सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ती है।

= बार बार यूरिन की समस्या को दूर करनें के लिए भीगे चनो के साथ गुड़ खाना बेहद लाभकारी साबित होता है।  

= सुबह भीगे चने खाना स्किन के लिए बेहद हैल्दी रहता है। स्किन से संबधित परेशानी भी दूर हो जाती है।

= भीगे चनो का सेवन करनें से बॉडी का वजन बढ़ता है। और मसल्स भी स्ट्रॉग रहती है।

सावधान! नींबू पानी पीने से पहले इन बातो का रखे ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान   

= किडनी की समस्या में भी भीगा चना बेहद लाभकारी साबित होता है। चने में फॉस्फोरस पाया जाता है। जो कि हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट को बाहर निकालता है।

= चना बॉडी के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जिससे हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम हो जाता है

= भीगे चने को प्रतिदिन खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है शुगर पर कंट्रोल होता है और डायबिटीज़ से बचाव होता हैं।

= चना आयरन का बहुत बड़ा श्रोत हैं। ये शरीर में खून की कमी को तो दूर करता ही है साथ ही खून भी साफ करता है।  

(Source - Google)

नोट- कृपया सेवन से पहले डॉक्टर की परामर्श जरुर लें।

शरीर के विकास में सहायक कैल्शियम

सेहत के लिए बेहद गुणकारी है अजवाइन का पानी

कुछ ये कारण भी है माहवारी बंद होने के, जानिए



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.