कुछ ये कारण भी है माहवारी बंद होने के, जानिए

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 01:44:40 PM
these-reasons-stop-periods

इन्टरनेट डेस्क। महिलाओ में माहवारी हर महीने आती है। जब किसी महीने पीरियड्स रूक जाएं तो यह महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। अधिकतर महिलाएं इस बात को डर के कारण छुपा लेती है और प्रैग्नेंट होने में परेशानी आ जाती है। इसके अलावा और भी बहुत से ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से माहवारी का आना बंद हो सकते हैं। 

1. ज्यादा एक्सरसाइज
कई बार महिलाएं वजन घटाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर लेती हैं। इस वजह से उनके पीरियड्स रूक जाते हैं। कभी भी अपनी मर्जी से एक्सरसाइज न करें, इसके लिए ट्रेनर की सलाह जरूर लें। ज्यादा एक्सरसाइज महिलाओ के लिए खतरनाक साबित हो जाता है।

2. भूखे रहना
मोटापा घटाने के चक्कर में कुछ महिलाएं खाना छोड़ देती हैं। जिससे पीरियड्स रूक सकते हैं या फिर देर से आते हैं।

3. पानी कम पीना
कुछ बहुत कम पानी पीती है जिससे पीरियड्स आने में परेशानी आ जाती है। इसलिए पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। 

4. बच्चेदानी की समस्या
औरतो को होने वाली परेशानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से भी पीरियड्स बंद हो सकते हैं। इससे औरतों को सेहत से जुडी और भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

5. थाइराइड
थाइराइड की गड़बड़ी के कारण शरीर का बाकि सिस्टम भी खराब होने लगता है। पीरियड्स बंद होने की एक वजह थाइराइड भी हो सकती है। 

6. उम्र के कारण
पीरियड्स बंद होने की उम्र से पहले ही मेनोपॉज हो जाने से भी कुछ महिलाओ को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बर्थ कंट्रोल जैसी दवाइयों का सेवन करने से भी औरतों को इस परेशानी का सामना करनी पड़ सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.