क्या आप भी परेशान है आंखो की पानी गिरनें की समस्या से, तो अपनाए ये इलाज

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 10:11:56 AM
Are you too upset The problem of eye water fall Then adopt these treatments

आंखो में पानी गिरनें की समस्या से कई लोग परेशान रहते है। यह समस्या शरीर की कमजोरी या फिर प्रदूषण से होने वाले असर के कारण होता है। कई लोगो को तो धूप में निकलते ही आंखो से पानी गिरने लगता है। आंखो में पानी आने के अलावा आंखो में सूजन होना व अधिक मात्रा में पानी निकलनें की समस्या एक गंभीर समस्या है।

इस समस्या को आप कुछ घरेलु नुस्खों को अजमा कर दूर कर सकते है। इन नुस्खों का उपयोग कर आप पूर तरह से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

जानिए! क्यूं हमारे शरीर के लिए जरुरी है vitamin C

पानी व नमक से बने मिश्रण का करें उपयोग-

आंखो से अधिक पानी आने का एक और कारण होता है वह है आंखो में खुजली और जलन का होना। इस समस्या से बचनें के लिए आप एक गिलास पानी एक छोटी चम्मच नमक मिलाकर किसी साफ कपड़े से आंखो को सेंके। नमक का पानी एंटी बैक्टीरियल होता है, जो आंखो की जलन व खुजली करनें वाली चीजों को आंखो से दूर कर देता है। इसे आप दिन में तीन बार इस्तेमाल करें। नियमित रुप से इसे इस्तेमाल करें।

नारियल तेल का उपयोग-

 नारियल तेल में मौजूद गुण आंखो की गंदगी को साफ करते है। आप आंखों के नीचे व आसपास में नारियल के तेल की मालिश करें। आपको आंखों से निकलनें वाले अधिक पानी से निजात मिल जाएगा।

शुगर से डायबिटीज, मोटापा ही नहीं, कैंसर का भी खतरा

गीले कपड़े का प्रयोग-

आंखो में गंदगी या धूल मिट्टी चले जाने पर कभी भी हाथो व उंगलियों से आंखो को ना रगड़े। ऐसा करनें से आंखो का संक्रमण हो सकता है। इसके लिए आप साफ पानी में एक साफ कपड़े को भिगोकर आंखो की सफाई करें। गीले कपड़े से आंखें साफ करनें से आंखो में किसी भी तरह की बिमारी लगनें का खतरा खत्म हो जाता है।

खाने बनाने वाला सोड़ा-

 खाने बनाने वाले सोड़े को गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोड़े को अच्छे से मिला ले। जब यह पानी थोडा ठंडा हो जाए तब इस पानी से अपनी आंखे धो ले। इसस बेहद फायदा मिलेगा।

जानिए! कैसे इलायची है आपके वजन घटाने में कारगर

टी बैग का उपयोग- इस समस्या को हर्बल टी बैग के जरिए ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको ग्रीन टी या कोमोमाइल या पेपरमिंट की चाय की पत्तियों को थोड़ी देर गर्म पानी में रखें और थोड़ी देर दोनों आंखो को इससे सेके। यह उपाय बहुत ही आराम देगा।

Urine infection में असरकारक है ये आहार

Depression Patients का नहीं हो पाता बेहतर इलाज

अगर आपके शरीर के अंगो से भी आती है ये आवाजे तो हो जाइए सावधान!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.