जानिए! क्यूं हमारे शरीर के लिए जरुरी है vitamin C

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 02:46:35 PM
Why vitamin C is necessary for our body

आपने विटामिन सी के बारे में तो खूब सुना ही होगा। हम सभी जानते हैं कि लगभग सभी खट्टी चीजों में ये पाया जा सकता है। आज हम आपको बतानें जा रहे कुछ ऐसी ही बातों के बारें में जिनसे आप अब तक अनजान होगें। विटामिन सी के कई ऐसे फायदें हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते है जिनसे कई लोग अनजान होते है। 

विटामिन सी का हमारी त्वचा के नीचे पाये जाने वाले कनेक्टिव टिश्यूज़ के निर्माण में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये हमारे शरीर के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में भी मददगार है, क्योंकि‍ जब भी हमारी इम्यूनिटी कम होती है तो इसका कारण हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी होना ही होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर विटामिन सी हमारी त्वचा, लीवर और कई डैमेज्ड सेल्स की मरम्मत करने में भी सहायक है।

शुगर से डायबिटीज, मोटापा ही नहीं, कैंसर का भी खतरा

यूं तो बहुत सारी चीजों में विटामिन-सी पाया जाता है लेकिन भारत में इसका सबसे मशहूर स्त्रोत है आंवला। आंवले में मौजूद विटामिन सी लंबे समय तक यहां तक कि आंवले का मुरब्बा या चटनी बनाने के बाद भी मौजूद रहता है। इसलिए इसका किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी रहता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और ताकत बरकरार रखने में भी विटामिन सी फायदेमंद है।

आंवले के अलावा विटामिन सी के अन्य स्त्रोत हैं- संतरा, नींबू, मौसमी, अंगूर, अमरुद, केला, बेर, कटहल,शलगम, पुदीना, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकन्दर, चोलाई, बंदगोभी, हरा धनिया और पालक। विटामिन सी की कमी से हमारे मसूड़ों से खून निकलना शुरु हो जाता है। विटामिन सी से हमारे दांत मजबूत होते हैं। विटामिन सी के सेवन से हमें सर्दी-जुकाम नहीं होता है।

जानिए! कैसे इलायची है आपके वजन घटाने में कारगर

विटामिन सी में एंटीआक्सीडेंट होता है जो कि शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। फ्री रेडिकल्स से त्वचा पर जल्दी झुर्रिया पड़ने लगती हैं और शरीर में अंग डैमेज होने लगते है। इसलिए आपको अपने आहार में विटामिन सी से भरे फल जरुर खाने चाहिए। विटामिन सी शरीर में कैंसर को होने से रोकता है। यह शरीर में एंटीबॉडीज़ बनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

विटामिन सी हमारे शरीर में खून के प्रवाह को सही रखता है और आपको ब्लडप्रेशर की समस्या से बचाता है। विटामिन सी हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। जिससे हमारी भूख खुलती है और हम कई रोगों से बच सकते हैं। इससे सांस की बीमारी में भी राहत मिलती है। 

Urine infection में असरकारक है ये आहार

आंखों के लिए विटामिन ए के साथ विटामिन सी भी बहुत फायदेमंद होता है। यह गुलुकोमा पर नियंत्रण रखने में सहायक है। सिगरेट व कैफीन का प्रयोग हमारे शरीर से विटामिन सी को खत्म कर देता है। विटामिन सी न केवल स्कर्वी नामक रोग से बचाता है बल्कि यह हमारा दिमाग तेज करने में भी सहायक है।  अगर विटामिन-सी को आप आयरन के साथ यानी मूंगफली या अंजीर के साथ तो आपको अधिक फायदा होगा।

सोर्स –गूगल

नोट- बिमारी के चलते इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

इस पत्ते का उपयोग किया जाता है शरीर की कई बिमारियो को दूर करने के लिए....

Depression Patients का नहीं हो पाता बेहतर इलाज

अगर आपके शरीर के अंगो से भी आती है ये आवाजे तो हो जाइए सावधान!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.