Bollywood gossip : पढ़ें, बॉलीवुड की 10 बड़ी मसालेदार खबरें

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 04:22:39 PM
today 20 april bollywood top 10 news

Current mood... कुछ इस तरह के कैप्शन के साथ मां काली की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विवादों के बीच आ गई है अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी। हाल ही में फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर कैटी ने अपने मूड को लेकर मां काली की फोटो साझा की है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

हिंदी सिनेमा को एक से एक लाजवाब गीत देकर संगीत की धुनों में पिरोने वाले गीतकार शकील बदायूंनी आज ही के दिन दुनिया से रुख्सत हुए थे। भले ही आज वे हम सब के बीच में नहीं है लेकिन भारतीय सिनेमा को दिए गए लाजवाब गीत आज भी लोगो के जहन में समाए हुए है।

नौशाद और शकील की जोड़ी आज भी मिसाल के तौर पर याद की जाती है। 'तू मेरा चांद मैं तेरी चांदनी, 'सुहानी रात ढल चुकी', 'वो दुनिया के रखवाले', 'मन तड़पत हरि दर्शन को', 'दुनिया में हम आयें है तो जीना ही पड़ेगा', 'दो सितारो का जमीं पे है मिलन आज की रात', 'मधुबन मे राधिका नाची रे'', 'जब प्यार किया तो डरना क्या', 'नैन लड़ जइहें तो मन वा मे कसक होइबे करी', 'दिल तोडऩे वाले तुझे दिल ढूंढ रहा है', 'तेरे हुस्न की क्या तारीफ करूं', 'दिलरूबा मैंने तेरे प्यार में क्या क्या न किया', 'कोई सागर दिल को बहलाता नहीं प्रमुख है'। जैसे गीत हिंदी सिनेमा में उन्हीं की देन है। 

वहीं आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन की शादी को आज 10 साल पूरे हो चुके है। सोशल मीडिया पर इस कपल को आज सुबह से ही बधाइयां दी जा रही है। लेकिन बता दें कि ऐश्वर्या के पिताजी के देहांत होने के कारण ये कपल अपनी एनिवर्सरी नहीं मना रहे है। 

बाहुबली-2 को लेकर कर्नाटक में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अपने रूख पर कायम रहते हुए धमकी दी कि वे फिल्म ‘‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’’ को ‘‘किसी भी स्थिति में’’ में रिलीज नहीं होने देंगे, जब तक कि अभिनेता सत्यराज ‘‘कन्नड़ विरोधी’’ टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते।

तो आइए जानते है बॉलीवुड की उन मसालेदार खबरो को, जिन्होंने आज अपनी जगह टॉप 10 में बनाई है। एक नजर डालते है बॉलीवुड की टॉप 10 बड़ी और मसालेदार खबरो पर।

1. Birthday Special : अभिनेत्री से लेकर साध्वी तक ममता कुलकर्णी हमेशा छाई रही विवादो मे!

2. ‘बाहुबली 2’ पर मंडराए संकट के बादल, कन्नड़ संगठनों ने बेंगलुरू बंद का किया आह्वान

3. अज़ान पर किए ट्वीट ने बढ़ाई सोनू की मुश्किलें, औरंगाबाद में हुआ मामला दर्ज

4. पेड़ की ‘अतिरिक्त’ शाखाएं काटने पर ऋषि कपूर को बीएमसी ने भेजा नोटिस 

5. आयुष्मान को मासूम मानती है परिणीति चोपड़ा

6. Wedding anniversary : ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को हुए आज 10 साल.... 

7. इंस्टाग्राम पर केटी पेरी ने शेयर की मां काली की फोटो, यूजर्स ने की निंदा 

8. मैं अज़ान के नहीं बल्कि तेज आवाज के खिलाफ हूं : सोनू निगम 

9. शकील बदायूंनी पुण्यतिथि विशेष : जो भी हो तुम खुदा की कसम लाजवाब हो.....

10. अपनी फिल्म पर किताब आने से खुश हैं अमिताभ

 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.