अपनी फिल्म पर किताब आने से खुश हैं अमिताभ

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 01:49:12 PM
Amitabh is happy to have a book on his film

मुंबई। बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अमर अकबर ऐंथोनी’ पर किताब प्रकाशित किए जाने से बेहद खुश हैं। अमिताभ बच्चन इस बात से काफी खुश हैं कि हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस ने वर्ष 1977 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ पर किताब प्रकाशित की है।

इंस्टाग्राम पर केटी पेरी ने शेयर की मां काली की फोटो, यूजर्स ने की निंदा   

अमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर साझा की है और साथ ही किताब के पहले पेज की फोटो भी साझा की। किताब का शीर्षक है-‘अमर अकबर एंथनी : बॉलीवुड, ब्रदरहुड एंड द नेशन‘। अमिताभ ने इस फोटो के साथ एक संदेश में लिखा,‘‘हावर्ड विश्वविद्यालय प्रेस का ‘अमर अकबर एंथनी’ एक शोधपत्र है, जो पूरी तरह इस फिल्म की खूबियों पर आधारित है। बेहतरीन। 

गौरतलब है कि मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनोद खन्ना को अमर, ऋषि कपूर को अकबर और अमिताभ को एंथनी के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरूपा रॉय और प्राण ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Wedding anniversary : ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को हुए आज 10 साल.... 

Birthday Special : अभिनेत्री से लेकर साध्वी तक ममता कुलकर्णी हमेशा छाई रही विवादो मे!

‘बाहुबली 2’ पर मंडराए संकट के बादल, कन्नड़ संगठनों ने बेंगलुरू बंद का किया आह्वान  

अज़ान पर किए ट्वीट ने बढ़ाई सोनू की मुश्किलें, औरंगाबाद में हुआ मामला दर्ज



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.