अज़ान पर किए ट्वीट ने बढ़ाई सोनू की मुश्किलें, औरंगाबाद में हुआ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 09:11:33 AM
Case filed against Sonu in Aurangabad

मुंबई। लाउडस्पीकरों के जरिए धर्मस्थलों से धर्मोपदेश दिए जाने की आलोचना करने को लेकर गायक सोनू निगम के खिलाफ मराठवाड़ा के औरंगाबाद में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई हैं। 

औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया,‘‘हमें गायक के खिलाफ एक लिखित शिकायत मिली है। हालांकि, इस सिलसिले में फिलहाल कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।’’

आईपीएल की इस हॉट एंकर पर फिसली विराट की नजर, देखें PICS

अधिकारी ने बताया कि एक धार्मिक संगठन के प्रमुख नदीम राणा नाम के एक व्यक्ति ने निगम के खिलाफ एक लिखित शिकायत के साथ जिंसी पुलिस थाना का रूख किया। 

उन्होंने बताया, ‘‘हम इस शिकायत का अध्ययन कर रहे हैं और इसके मुताबिक आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।’’ निगम ने एक मुस्लिम धर्मगुरू के फतवे के जवाब में यहां संवाददाता सम्मेलन में अपने बाल मुंडवा लिए। दरअसल, उन्होंने निगम के ट्वीट पर सख्त ऐतराज जताते हुए यह फतवा जारी किया था। 

सिर मुंडवाकर सोनू निगम ने मौलवी को दिया यह करारा जवाब, मांगे दस लाख रुपए! 

गौरतलब है कि सोमवार को 43 वर्षीय गायक ने लाउडस्पीकरों के जरिए धर्मस्थलों से धर्मोपदेश दिए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा था, ‘‘गुंडागर्दी है बस।’’

प्रियंका और दीपिका ही नहीं भारतीय मूल की इन एक्ट्रेस ने भी कमाया हॉलीवुड में नाम

Bollywood gossip : पढ़ें, बॉलीवुड की 10 बड़ी मसालेदार खबरें  

आलिया भट्ट का यह हॉट अंदाज कर देगा आपको मदहोश 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.