Vastu Tips: इन चीजों का हाथ से बार बार गिरना होता है बेहद अशुभ, आती है दरिद्रता

कई बार हम जल्दबाजी में होते हैं तब कई चीजें हाथ से छूट कर गिर जाती है। वैसे तो यह एक सामान्य बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। अगर आपके हाथ से कई चीजें बार बार गिरती है तो इसे  अशुभ माना जाता है। आइए इस लेख के जरिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

Vastu Tips: इन चीजों का हाथ से  बार बार गिरना होता है बेहद अशुभ, आती है दरिद्रता

PC: prabhatkhabar

कई बार हम जल्दबाजी में होते हैं तब कई चीजें हाथ से छूट कर गिर जाती है। वैसे तो यह एक सामान्य बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। अगर आपके हाथ से कई चीजें बार बार गिरती है तो इसे  अशुभ माना जाता है। आइए इस लेख के जरिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दूध का गिरना 
वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर गैस पर रखा दूध बार बार उबल कर गिर रहा है या आपके हाथ से दूध का गिलास गिर जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस से व्यक्तियों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। 

काली मिर्च का जमीन पर गिरना
अगर काली मिर्च आपके हाथ से गिर जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ये नकारात्मकता को आकर्षित करता है। 

खाना का गिरना
खाना खाते समय या खाना परोसते समय अगर खाना बार बार गिरे तो ये भी दरिद्रता का संकेत देता है.

नमक

नमक को चंद्रमा और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है. इसलिए कहा जाता है कि अगर आपके हाथ से नमक गिर जाए तो यह बहुत ही अशुभ होता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें