इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज एक विमान हादसा हुआ है। यहां पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने की बड़ी खबर आई है। खबरों के अनुसार, गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश होने से दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट हादसे इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई है। थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान करीब 11:50 बजे दुर्घटना हो गया।
इसमें इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर गई है। घटना की जानकारी डीजीसीए को दे दी गई है। तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच डीजीसीए की टीम द्वारा की जाएगी।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें