इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी भी झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं राजस्थान में भी मौसम बदल चुका है। एक बार फिर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस दौरान उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर भी बारिश देशने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास सक्रिय हो चुका है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चूरू, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी है। प्रदेश के इन. इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में हुआ रिकॉर्ड
विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।
PC: navbharattimes.indiatimes