Patna: एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद 164 यात्रियों ने ली राहत की सांस

इंटरनेट डेस्क। बिहारी की राजधानी पटना में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया के विमान से एक पक्षी टकरा गया।

Patna: एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, सुरक्षित लैंडिंग के बाद 164 यात्रियों ने ली राहत की सांस

इंटरनेट डेस्क। बिहारी की राजधानी पटना में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया के विमान से एक पक्षी टकरा गया। हालांकि किसी प्रकार की बड़ी अनहोनी होते-होते बच गई। विमान को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग करवा दिया गया है।

इसके बाद विमान में सवार सभी 164 यात्रियों ने राहत की सांस ली। खबरों के अनुसार, दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1741 आज सुबह जैसे ही पटना हवाई क्षेत्र के करीब पहुंची और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान एक पक्षी उससे टकरा गया.। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुबह ठीक 8:00 बजे विमान को पटना रनवे पर सुरक्षित उतार लिया।

इसके बाद  हवाई अड्डा प्रशासन और तकनीकी टीम ने तुरंत विमान को अपने घेरे में ले लिया। अब इस घटना की जांच इंजीनियरों की टीम की ओर से की जा रही है। एयर इंडिया का ये विमान पटना से दिल्ली के लिए अभी तक रवाना नहीं हुआ है।  

PC: indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें