इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र के साथ आज संसद मार्ग पुलिस थाने स्थित डीसीपी कार्यालय पर धरने पर बैठने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संबंध में बोल दिया कि आज पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है। यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और फुटेज खाने की भूख है।
खबरों के अनुसार, इस संबंध में भाजपा नेता ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही है लेकिन कैमरा लेकर थाने के सामने बैठकर क्या कर रहे हैं? उन्हें कोर्ट पर भरोसा नहीं है क्या?
भाजपा नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताते हुए बोल दिया कि यह हताशा और हठयोग है। राहुल गांधी ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वंदे मातरम् पर घिर चुकी है। जनता जवाब मांग रही है। इस फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी नया ड्रामा कर रहे हैं। आपको बात दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें