India-Russia: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जल्द होने जा रही द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जल्द होने जा रही द्विपक्षीय बैठक

India-Russia

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द ही एक बड़ी बैठक होने जा रही है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली एससीओ समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता भारत और रूस के रिश्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जाने कब से शुरू होगा दौरा
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का यह दौरा 29 अगस्त से शुरू होगा, सबसे पहले वह 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान जाएंगे, इसके बाद 31 अगस्त को किर्गिस्तान पहुंचेंगे।

पुतिन के साथ किन मुद्दों पर होगी बात?
जानकारी सामने आई हैं की मोदी और पुतिन की बैठक में भारत और रूस के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग पर खास ध्यान रहने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग भी अहम मुद्दा रहेगा। हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की थी। उस बैठक में पुतिन ने भारत को ऊर्जा और उर्वरक की सप्लाई जारी रखने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि रूस भारत की जरूरत को देखते हुए उर्वरक की सप्लाई बढ़ाने के लिए तैयार है। भारत और रूस के बीच व्यापार भी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है।

pc- sputniknews.in