Kangana Ranaut: कंगना का बड़ा बयान, मैं 'कठपुतली' नहीं हूं, आज BJP मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो

कंगना का बड़ा बयान, मैं 'कठपुतली' नहीं हूं,

Kangana Ranaut: कंगना का बड़ा बयान, मैं 'कठपुतली' नहीं हूं, आज BJP मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो

इंटरनेट डेस्क। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत का एक और बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। 

कंगना रनौत ने डीडी नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के रुख से मेल नहीं खाते दिखे हों, लेकिन उनकी मुख्य पहचान उनके दो साल के राजनीतिक करियर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से जुड़ी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंगना रनौत ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं अपनी पार्टी से अलग होना चाहती हूं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि जब बहुत ज्यादा शोर-शराबा हो, तो अपनी बात सुनाने के लिए जोर से बोलना पड़ता है। इसलिए मैं कभी-कभी कड़े बयान देती हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती, लेकिन अगर कभी ऐसा करती भी हूं, तो एक व्यक्ति के तौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि मैं कोई कठपुतली नहीं हूं।  आज बीजेपी मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो। मैं दो साल से सांसद हूं। एक एक्टर के तौर पर मेरा करियर 20 साल से चल रहा है।

PC- AAJ TAK