इंटरेनट डेस्क। नेपाल इस समय प्राकृतिक आपदा झेल रहा हैं, और इन सबके बीच में भारत ने आगे बढ़कर नेपाल की सहायता की हैं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस बीच नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पद संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा भारत की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसे साल के आखिर से पहले आयोजित करने की उम्मीद कर रही है।
क्या बोले वागले
उन्होंने कहा पद संभालने के बाद (बालेन) घरेलू एजेंडे पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे थे। कम से कम शुरुआती 100 दिन हमारे 100-सूत्रीय एजेंडे पर केंद्रित थे और हमने उस पर खुद को 87.2 प्रतिशत रेटिंग दी है। वागले ने कहा इसके बाद हमने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर चर्चा शुरू कर दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनका पहला विदेश दौरा भारत का होगा। तारीखें तय करनी होंगी लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि यह साल खत्म होने से पहले हो जाएगा।
बालेन शाह पहले विदेशी दौरे पर आएंगे भारत
भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद जो वहां कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने इस घोषणा को अहम बताया। प्रसाद ने कहा नेपाल-भारत के रिश्तों की नींव बहुत मजबूत है। आप उन्हें पासपोर्ट या भौगोलिक सीमाओं के जरिए अलग नहीं कर सकते... और अगर वागले ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला दौरा भारत का होगा तो इससे पता चलता है कि आगे रिश्ते कैसे होंगे।
pc- amar ujala