Summer Recipe Tips: गर्मियों में आप भी बना सकते है फ्रूटी मैंगो स्मूदी

आम को धोकर छील लें और अच्छी तरह से काट लें

Summer Recipe Tips: गर्मियों में आप भी बना सकते है फ्रूटी मैंगो स्मूदी

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन चल रहा है और इस समय आपको आम बाजार में खूब मिल जाएंगे। ऐसे में आज आपके लिए लेकर आए है फ्रूटी मैंगो स्मूदी बनाने की रेसिपी, जो आपको बहुत पसंद आने वाली है। 

सामग्री

ताज़े आम-2
दही- 1कप
ओट्स- आधा कप
शहद- 1चम्मच
चिया सीड्स-आधा छोटी चम्मच
कारमेल सॉस, चॉकलेट सॉस

विधि
आम को धोकर छील लें और अच्छी तरह से काट लें। इसके बाद, एक ब्लेंडर ले और कटे हुए आम, दही, ओट्स, बर्फ के टुकड़े और शहद को इसमें मिला के फेंट ले। आपकी स्मूदी बनकर तैयार है। इसको सर्विंग गिलास में डाले और उपर से कारमेल सॉस या चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें।