Rajasthan weather update: प्रदेश में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, जयपुर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों का अभी आगामी तीन-चार दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Rajasthan weather update: प्रदेश में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, जयपुर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों का अभी आगामी तीन-चार दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी जिलों के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व दिन और रात दोनों समय लू का दौर जारी रहेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक रह सकता है। 15-16 जून से कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू होने की उम्मीद है। 

प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण  राजधानी जयपुर की सडक़ों को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी की फॉगिंग की जा रही है। यहां पर दोपहर के समय गर्मी के कारण अघोषित  कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। 

राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड किया गया है अधिकतम तापमान
बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 48.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 44.4 डिग्री, सीकर में 42.2 डिग्री, अजमेर में 42.8 डिग्री, अलवर 44.8 डिग्री, कोटा में 45.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 45.7 डिग्री, बाड़मेर में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.7 डिग्री, जोधपुर में 43.3 डिग्री, बीकानेर में 45.1 डिग्री, चूरू में 45.8 डिग्री और माउंट आबू में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बुधवार को मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

PC:  gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें