Rajasthan: सीएम भजनलाल ने आमजन को दी बड़ी सौगात, पूर्ववर्ती सरकार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने आमजन को दी बड़ी सौगात, पूर्ववर्ती सरकार को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। चित्तौडग़ढ़ के निंबाहेड़ा की कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार को आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर हर क्षेत्र में सुशासन की मिसाल कायम हो रही है। हमारे डेढ़ साल के कामकाज उनके पूरे पांच साल के कार्यकाल पर भारी हैं। 

 सीएम भजनलाल ने कहा कि हम प्रदेश को ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसी क्रम में हमने बिजली उत्पादन क्षमता में 4 हजार 270 मेगावाट की वृद्धि की, जबकि गत सरकार 5 वर्षों में 3 हजार 948 मेगावाट बढ़ा पाई।  उन्होंने कहा कि हमने डेढ़ साल में किसानों को 253 लाख मीटर से अधिक तारबंदी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया है, जबकि गत सरकार ने अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में केवल 113 लाख मीटर के लिए अनुदान दिया था।  

हमने डेढ़ साल में ही 55 पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया
हमने 18 महीनों में 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में केवल 29 हजार पौंड बनवाए। पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 49 पशुचिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया, जबकि हमने डेढ़ साल में ही 55 पशु चिकित्सालयों को क्रमोन्नत कर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान निंबाहेड़ा में 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण कर आमनज को बड़ी सौगात दी है। 

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें