ODI World Cup 2023: श्रीलंका ने विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका टीम- दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर)

ODI World Cup 2023: श्रीलंका ने विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर -नंवबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारिया शुरू हो गई है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के पहले खेले जाने वाने क्वालीफायर राउंड के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। सूत्रों की माने तो यही टीम वनडे वर्ल्ड कप भी खेलेगी।

आपको बता दें की श्रीलंका की टीम सीधे 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप में जाने के लिए क्वालीफाई करना जरूरी है। ऐसे में श्रीलंका को पहले क्वालीफाइंग राउंड खेलना पड़ेगा। क्वालीफायर के मैच 18 जून से जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे। इसके साथ ही वेस्टइंडीज भी सीधे वर्ल्ड कप में प्रवेश नहीं कर सकी है।

श्रीलंका टीम- दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरित असालंका, धनंजय डि सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महेश थीक्षणा, मथीशा पथिराना और दुशान हेमंथा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा

pc- zee news,