Lok Sabha Elections: अब राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस क मेनिफेस्टो को लेकर बड़ी बात कही है। देश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।

Lok Sabha Elections: अब राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस क मेनिफेस्टो को लेकर बड़ी बात कही है। देश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इस चरण में देश की 74 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले राहुल गांधी जमकर कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं।

वह सोशल मीडिया माध्यम से भी कांग्रेस के  मेनिफेस्टो का प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अब ट्वीट किया कि बिलासपुर के गांव में एक बार फिर उस हिंदुस्तान से मिला जो नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं से बहुत दूर है।

यह देख कर बहुत खुशी हुई कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं सबके दिलों को छू रहा है। हर वर्ग का जीवन बदलने वाली हमारी गारंटियां: महिलाओं को ₹8,500/माह,  युवाओं को ₹1 लाख/साल की नौकरी, 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती, किसानों को कानूनी MSP, मज़दूरों का मेहनताना ₹400/दिन, ₹25 लाख तक का मुफ्त इलाज। हर वर्ग की आकांक्षाओं को साथ लेकर चलने वाली INDIA की सरकार ‘हिंदुस्तानियों की सरकार’ होगी।

PC: twitter

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें