Crime: दादी के साथ सो रही थी 13 वर्षीय दलित लड़की, घर में घुस आए 4 लोग और फिर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें...

राजस्थान के कोटा में 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Crime: दादी के साथ सो रही थी 13 वर्षीय दलित लड़की, घर में घुस आए 4 लोग और फिर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें...

PC: ndtv

राजस्थान के कोटा में 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर में कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना रविवार या सोमवार की रात को हुई। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की एक धारा भी लगाई गई है। 

दलित लड़की अपने घर में अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आए। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य ने उसकी मदद की। पुलिस ने बताया कि घटना के समय लड़की के माता-पिता और भाई घर पर नहीं थे।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें