बड़ा फायदेमंद है सेंधा नमक जानिए इसके अचूक फायदो के बारे में

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 09:19:21 AM
rock salt is beneficial Learn about its unmistakable Benefits

नमक को अगर स्वास्थ्य दृष्टि से देखा जाए तो इसे सेहत का दुश्मन माना जाता है। आपको बता दें कि अधिक नमक के सेवन से यह शरीर पर गलत असर डालता है। इसलिए सभी डॉक्टर नमक का अधिक उपयोग करनें से मना करते है। लेकिन बहुत ही कम लोगो को ये पता है कि एक ऐसा नमक भी है जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

जी हां आयुर्वेद में सेंधा नमक को उसके गुणो के लिए सबसे उत्तम माना गया है। सेंधा नमक लाखों साल पुराना वह समुद्री नमक है जिसका निर्माण पृथ्वी की गहराइयों में दबकर होता है। यह नमक स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद और वहीं भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि सेंधा नमक इंसान को कई रोगों से बचाने का कार्य भी करता है।

अगर दिख रहे है ये लक्षण तो समझ जाइए टाइफाइड की चपेट में है आप 

ऐसे में सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। सेंधा नमक की शुद्धता के कारण इसे व्रत के भोजन में भी प्रयोग किया जाता है। इस नमक को लाहौरी नमक भी कहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने समय में इसे लाहौर से पूरे भारत में बेचा जाता था। सेंधा नमक दो रंगों में पाया जाता है लाल रंग और सफेद रंग।

लाभ

= यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

= नियमित सेंधा नमक का सेवन करने से प्राकृतिक नींद आती है। यह अनिंद्रा की तकलीफ को दूर करता है।

= मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को दूर करता है।  

= साइनस के दर्द को कम करके राहत प्रदान करता है।

स्वस्थ रहने के लिए बासी भात का करे सेवन 

= शरीर में शर्करा के स्तर को शरीर के अनुसार ही संतुलित रखता है।

= पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

= पित्त की पत्थरी व मूत्रपिंड को रोकने में सेंधा नमक और दूसरे नमकों से बेहद उपयोगी है।

= पानी के साथ सेंधा नमक लेने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

= सेंधा नमक का सेवन दमा के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

= यह नमक वजन को नियंत्रित करता है क्योंकि यह शरीर में पाचक रसों का निर्माण करता है। जिससे खाना जल्दी पच जाता है और कब्ज भी दूर हो जाती है।

= सेंधा नमक को पानी के साथ लेने से कोलेस्ट्रोल कम होता है और हाई ब्लडपे्रशर भी नियंत्रित रहता है। इसलिए यह दिल के दौरे को रोकने में मदद करता है साथ ही अनियमित दिल की धड़़कनों को नियंत्रित करता है।

= डायबिटीज के मरीजों को सेंधा नमक अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। 

सोर्स –गूगल

नोट- इन सभी उपायो को करनें से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

आपकी हैल्थ के लिए हैल्दी है 'हल्दी' वाला पानी का सेवन करना

न्यूजपेपर के इन उपयोग को पढ़कर हो जाएगें आप भी हैरान

इन तरीको का इस्तेमाल कर अपनी मंहगी साड़ियों की करे खास देखभाल



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.