27 साल बाद मंच पर आईं चित्रा सिंह लेकिन गा न सकीं

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 12:44:05 PM
Chitra Singh could not sing after 27 years on stage

वाराणसी। मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह के प्रशंसक तब निराश हो गए जब चित्रा संकट मोचन संगीत समारोह के मंच पर पहुंचीं लेकिन अस्वस्थ होने के कारण गा न सकीं और मंच से उतर आईं। उन्हें शनिवार की रात संकट मोचन संगीत समारोह की पहली निशा में अपनी प्रस्तुति देनी थी।

अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर फिल्म बनायेंगे मणिरत्नम

कार्यक्रम के अनुसार, पं. विश्वनाथ के गायन के बाद चित्रा सिंह मंच पर पहुंचीं। संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चित्रा ने हनुमान जी को हाथ जोड़ते हुए कहा कि अस्वस्थ होने के कारण गाना तो बंद हो गया है। जिंदा रही तो अगले साल इसी मंच से गाऊंगी। बहुत कुरेदने के बाद भी वह गा न सकीं और माइक लौटा दिया। 

संकट मोचन के महंत ने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा होगी तो चित्रा सिंह जरूर गाएंगी। इस पर उनकी आंखों से आंसू आ गए और वह मंच से नीचे उतर आई। परिसर में उपस्थित लोगों ने हनुमान जी का जयकारा लगा कर चित्रा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मशहूर गजल गायक दिवंगत जगजीत सिंह की पत्नी और अपने वक्त की मशहूर गज़़ल गायिका चित्रा सिंह 27 साल बाद किसी मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाली थीं।

'संजू बाबा' फिर एक बार खा सकते है जेल की हवा, मुंबई अदालत ने जारी किया गैर जमानती वॉरंट

चित्रा सिंह ने साल 1990 में अपने जवान बेटे की एक हादसे में हुई मौत के बाद से गाना छोड़ दिया था। संकट मोचन मंदिर में हो रहे संगीत समारोह से वह एक बार फिर मंच गायिकी की शुरुआत करने जा रही थीं।- भाषा

b'day special : ऐसे तय किया लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर

तीन सुपरस्टारों के साथ ‘महाभारत’ बनाएंगे राजामौली

बॉलीवुड में एट्री करने को बेकरार है ये वेस्टइंडीज क्रिकेटर 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.