वर्ष 2019 तक शिक्षा का हब बनेगा झारखंड : रघुवर

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 12:26:22 PM
Jharkhand will become the hub of education till 2019: Raghuvar

डालटनगंज। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को शिक्षा हब के रुप में स्थापित करने की दिशा में तेजी काम कर रही है और आने वाले कुछ सालों में झारखंड निश्चय ही शिक्षा का हब बनकर नये आयाम स्थापित करेगा।

जेएनयू में प्रोफेसरों के 100 से ज्यादा आरक्षित पद जल्दी भरे जाएंगे : जावड़ेकर

श्री दास ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश या प्रदेश के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को अग्रणी बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है और पूरी उम्मीद है कि वर्ष 2019 तक झारखंड शिक्षा का हब बनेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा से हीगरीबी और बदहाली दूर होगी।

मुख्यंमत्री ने राज्य में उद्योगीकरण के दिशा में किये जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार से जोडऩे का कार्य कर रही है। साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में भी जोडऩे का कार्य किया जा रहा है।

कम उपस्थिति वाली लडक़ी को उच्च न्यायालय ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी

उन्होंने कहा, हम समाज के सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील है। सरकार मुसलमानों का भी विकास चाहती है। कौशल विकास के माध्यम से मुसलमानों का विकास किया जायेगा। इसके अलावा राज्य में जल्द ही उर्दू अकादमी का गठन होगा।- वार्ता

मेडिकल हब बन रहा है राजस्थान : वसुंधरा

छोटे उद्योगों से भी बड़ी संख्या में रोजगार हो सकते हैं सृजित : रघुवर

हरियाणा के विद्यालयों में नई योजना अगले सत्र से



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.