जेएनयू में प्रोफेसरों के 100 से ज्यादा आरक्षित पद जल्दी भरे जाएंगे : जावड़ेकर

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 11:18:42 AM
More than 100 reserved posts of professors in JNU will be filled soon: Javadekar

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति श्रेणी के तहत आरक्षित 100 से ज्यादा पद जल्द ही भरे जाएंगे और इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षित 25 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

कम उपस्थिति वाली लडक़ी को उच्च न्यायालय ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी

श्री जावड़ेकर ने लोकसभा में ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2016’पर चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रोफेसरों के रिक्त पड़े पदों का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि सरकार इसपर ध्यान दे रही है और इसी के तहत जेएनयू में रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्दी ही की जाएंगी।

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद सलीम द्वारा जेएनयू में नियुक्तियों में तत्परता दिखाए जाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाने पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि वह किसी राजनीतिक उद्देश्य से ऐसा नहीं कर रहे। जेएनयू को यह पुरस्कार वहां अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगने या कुलपति को एक दिन बंधक बनाए रखने के लिए नहीं मिला है। जेएनयू को बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय होने का राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। वह देश का एक प्रतिष्ठि संस्थान है।

मेडिकल हब बन रहा है राजस्थान : वसुंधरा

उन्होंने कहा कि अन्य विश्वविद्यालयों में भी रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्दी ही की जाएंगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में रिक्त पड़े सभी पद भी भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयो में रिक्त पदों की जानकारी संबंधित विश्वविद्यालयों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कहां कौन सा पद रिक्त है यह आसानी से देखा जा सकेगा। -वार्ता

छोटे उद्योगों से भी बड़ी संख्या में रोजगार हो सकते हैं सृजित : रघुवर

तो इसलिए जरुरी होता है सुबह का नाश्ता करना

बॉडी पॉश्चर को सुधारे उष्ट्रासन

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.