Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा आरोप, सोनिया गांधी की किताब को भारत में प्रकाशित होने से दबाव डालकर रोका जा रहा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा आरोप

Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा आरोप, सोनिया गांधी की किताब को भारत में प्रकाशित होने से दबाव डालकर रोका जा रहा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को भारत में प्रकाशित होने से दबाव डालकर रोका जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा, यह अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान है, गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने एक बयान में कहा, सोनिया गांधी की आने वाली किताब को पेंगुइन वर्ल्डवाइड कंपनी मूलस्वरूप में दुनियाभर में छापने को तैयार है पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इसे लॉन्च करने के लिए बदलाव करवाना चाहता है। गहलोत ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, आखिर ऐसी कौन-सी वजह या कौन सा दबाव है जो दुनिया-भर में छापा जा रहा है उसे भारत में नहीं छाप सकते?

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के जीवन को त्याग व बलिदान की मिसाल बताते हुए गहलोत ने कहा कि जिस शुचिता और गरिमा से उन्होंने देश सेवा की है वह एक मिसाल है। उन्होंने कहा, ऐसे व्यक्तित्व की धनी, देश की वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष रहीं सोनिया गांधी की किताब को दबाव डालकर रोकना अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसके लिए प्रकाशक पर दबाव डाला गया है, उन्होंने कहा, असली मुद्दा यह है कि पेंगुइन इंडिया पर दबाव डाला गया कि मोदी, आरएसएस और चीन द्वारा मोदी राज में भारतीय भूभाग पर कब्जे से जुड़े हिस्से हटाए जाएं, यह लोकतंत्र की हत्या है।

pc-abp live