PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वाेच्च राजकीय सम्मान

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वाेच्च राजकीय सम्मान ओली दरजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया

pm modi
pm modi

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान दौरे पर है। यहां भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने का दोनों देशों के नेताओं ने काम किया है।  ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, यूरेनियम, एआई, डिजिटल टेक्नोलॉजी, शहरों के विकास और कारोबारी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। 

मोदी को मिला सम्मान
इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वाेच्च राजकीय सम्मान ओली दरजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया। इस बीच दोनों देशों के बीच यूरेनियम सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला हुआ, भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति की व्यवस्था स्थापित करने पर सहमति बनी है।

पीएम ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में इसकी जानकारी दी। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ईंधन की स्थिर आपूर्ति भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से अहम मानी जाती है। दोनों देशों के बीच यह समझौता रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।