Vastu: घर में मुख्य द्वार पर आप भी लटका दें ये चीज, कोई नकारात्मक शक्ति नहीं करेगी प्रवेश, हमेशा रहेगी खुशहाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कई चीजें या प्रतीक लगाना बेहद ही शुभ होता है। इस से घर में सकारात्मकता आती है और नेगटिविटी दूर होती है।  यदि आप नकारात्मक ऊर्जा से बचना चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं और प्रतीक आपको घर के मुख्य द्वार पर लगाने चाहिए। 

Vastu: घर में मुख्य द्वार पर आप भी लटका दें ये चीज, कोई नकारात्मक शक्ति नहीं करेगी प्रवेश, हमेशा रहेगी खुशहाली

pc: india news

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कई चीजें या प्रतीक लगाना बेहद ही शुभ होता है। इस से घर में सकारात्मकता आती है और नेगटिविटी दूर होती है।  यदि आप नकारात्मक ऊर्जा से बचना चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं और प्रतीक आपको घर के मुख्य द्वार पर लगाने चाहिए। 

घर के मुख्य दरवाजे पर कौन-सी चीज लगाएं?

1. स्वस्तिक:

स्वस्तिक हिंदू धर्म में बेहद ही शुभ बताया गया है। हर शुभ काम की शुरुआत स्वस्तिक से ही की जाती है। मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इसे द्वार के दोनों ओर बनाना चाहिए। 


2. ओम का चिन्ह:

ओम ब्रह्मांड का पवित्र मंत्र है। ये बेहद ही सकारात्मक ध्वनि है। वहीं मुख्य दरवाजे पर ओम का चिन्ह बनाने से बुरी शक्तियों से घर बचा रहता है। 

3. तोरण:

मुख्य दरवाजे पर आपको आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकता है और घर में खुशहाली आती है। 

4.  तुलसी का पौधा:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखें तो ये बेहद शुभ होता है। तुलसी का पौधा पवित्रता का प्रतीक है।

5. गणेश जी की प्रतिमा:

भगवान गणेश की मूर्ति को मुख्य दरवाजे पर लगाने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें