खेल डेस्क। भले ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया हो, लेकिन इस साल उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़ी उपलब्धियां बपने नाम की। आज हम आपको इस साल विराट कोहली द्वारा हासिल की गई पांच बड़ी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। विराट कोहली का इस साल आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ है। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपनी पहली ट्रॉफी 18 साल बाद अपने नाम की। इस सीजन विराट 600 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 53 शतक लगाए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे। विराट कोहली ने इस साल क्रिकेटर कॅरियर में 22वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता। उन्होंने इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 151 की औसत से 302 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ये उनका 22वीं खिताब है।
वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दम पर विराट आईसीसी बल्लेबाजी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। वह जल्द ही नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर सकते हैँ।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए 218 रन
विराट कोहली ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैचों में 54 से अधिक औसत के साथ 218 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें