Year Ender 2025: पहलगाम आतंकी हमले ने इस साल झकझोर कर रख दी पूरी दुनिया, 26 लोगों की हुई थी मौत

Year Ender 2025: पहलगाम आतंकी हमले ने इस साल झकझोर कर रख दी पूरी दुनिया, 26 लोगों की हुई थी मौत

Year Ender 2025: पहलगाम आतंकी हमले ने इस साल झकझोर कर रख दी पूरी दुनिया, 26 लोगों की हुई थी मौत

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के समाप्त होेने में अभी लगभग 20 दिनों का समय बाकी है। लेकिन इस वर्ष में कई परिवार ऐसे हैं जो उजड़ चुके हैं और वो भी आतंकियों की वजह से। पहलगाम आतंकवादी हमले ने इस साल कई परिवारों को ऐसा तोड़ा जो ता उम्र खड़े नहीं हो सकेंगे। जी हां साल 2025 में भारत में बड़ा आतंकी हमला हुुआ। इसमें न केवल भारतीयों को रुलाया, बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। पूरी दुनिया ने आतंकी हमलों की निंदा की और भारत ने दुश्मन देश पाकिस्तान से बदला भी लिया।

पहलगाम आतंकी हमला 
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले से 7 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। दोपहर एक से ढाई बजे के बीच घाटी में टूरिस्टों पर 5 आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में 26 लोग मारे गए थें। आतंकियों ने लोगों को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और नहीं पढ़ने पर गोली मार दी।

वीडियों किए थे शूट
आतंकियों ने अपने कंधों पर जो कैमरे लगाए हुए थे, उनसे वीडियो बनाई और वायरल किए थे, तब दुनिया के आतंकियों के द्वारा किए गए नरसंहार की भयावहता देखी। आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

pc- dainiktribuneonline.com,livemint.com