Year Ender 2024: इस साल भारत के इन तीन स्टार क्रिकेटरों ने की शादी, एक पर तो आईपीएल नीलामी में हुई जमकर पैसों की बारिश

खेल डेस्क। साल 2024 समाप्त होने वाला है। इस साल भारत के कई क्रिकेटरों ने वैवाहिक जीवन के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है। आज हम आपको उन तीन क्रिकेटरों के बार में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने इस सााल शादी की है। 

वेंकटेश अय्यर
आईपीएल के आगामी संस्करण की नीलामी में मोटी कीमत पर बिके स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने इस साल शादी की है। 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहे वेंकटेश अय्यर ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति रघुनाथन से शादी की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में वापस अपनी टीम में शामिल किया है।

चेतन सकारिया
भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय वनडे और टी20 क्रिकेट खेल चुके चेतन सकारिया भी इसी साल विवाह बंधन में बंधे। उन्होंने इस साल गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा को जीवनसाथी बनाया। 

प्रियांक पांचाल 
भारत में घरेलू क्रिकेट के स्टार क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने भी इसी साल विवाह किया है। उन्होंने मार्च 2024 में साइकोलॉजिस्ट कालना शुक्ला से धूमधाम से विवाह किया है। 

PC: bollywoodshaadis, sportskeeda, abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें