Year Ender 2023: इस साल भाजपा के तीन बड़े नेताओं के युग का हुआ अंत, इनके लिए याद किया जाएगा साल 2023

बीत रहा साल 2023 भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा ही शानदार रहा। इस बार पार्टी को साल के अंत में तीन राज्यों में सत्ता मिली।

Year Ender 2023: इस साल भाजपा के तीन बड़े नेताओं के युग का हुआ अंत, इनके लिए याद किया जाएगा साल 2023

इंटरनेट डेस्क। बीत रहा साल 2023 भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा ही शानदार रहा। इस बार पार्टी को साल के अंत में तीन राज्यों में सत्ता मिली। पहली मध्य प्रदेश में तो दूसरी राजस्थान और तीसरी छत्तीसगढ़ में। तीनों राज्यों में भाजपा ने अपना परचम पहराया और उसके साथ ही एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला तो जानते है उनके बारे में।

राजस्थान में
बता दें की इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी और 115 सीटें पार्टी कोे मिली। इसके साथ ही प्रदेश को नया सीएम भी मिला। पिछने 25 वर्षों की परीपाटी समाप्त हुई और राजस्थान भाजपा में वसुंधरा युग समाप्त होने के साथ ही नया सूर्य उगा और भजनलाल शर्मा सीएम बने।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीतकर एक बार फिर भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी। यहा पार्टी को उम्मीद से भी ज्यादा सीटें मिली और उसके साथ ही नए मुख्यमंत्री बने मोहन यादव। यह साल मध्य प्रदेश के इतिहास में अपने सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई के लिए भी याद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिला। यहां पिछले पांच सालों से कांग्रेस सरकार थी। ऐसे में भाजपा ने यहां बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई। यहां भी रमन सिंह युग का अंत हुआ और पार्टी विष्णु देव को सीएम बनाया।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।