Year Ender 2023: भारत के उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, बड़े स्तर पर छोडी अपनी छाप

साल 2023 का अंत नजदीक है, मात्र पांच दिनों बाद ये साल समाप्त होगा और नया साल 2024 शुरू होगा।

Year Ender 2023: भारत के उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, बड़े स्तर पर छोडी अपनी छाप

इंटरनेट डेस्क। साल 2023 का अंत नजदीक है, मात्र पांच दिनों बाद ये साल समाप्त होगा और नया साल 2024 शुरू होगा। ऐसे में आज हम यहां बात करेंगे की भारत ने इस साल ऐसी कौनसी उपलब्ध्यिां हासिल की है जोे हमेशा याद रखी जाएगी। तो आज जान लेते है उनके बारे में।

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का योग सेशन 
बता दें की इस साल पीएम मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में विशाल योग सत्र का आयोजन हुआ। इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। योग कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ कई देशों के लोगों ने योग किया था। एक साथ कई देशों के लोगों के साथ में योग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। इस कार्यक्रम से भारत ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज और भारत की पहली निर्मित क्रूज जहाज एमवी गंगा विलास को लॉन्च किया। यह क्रूज 3200 किमी की दूरी को 51 दिनों में पूरा करता है। इस क्रूज में तीन डेक, 18 सुइट्स, 36 पर्यटकों की सुविधा और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

pc- forbes.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।