WTC Final 2025: पांच विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने हासिल कर ली हैं एक साथ कई बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 के इंग्लैंड के लॉड्र्स में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले की पहली पारी में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया केवल 212 रन पर ही ढेर हो गई।

WTC Final 2025: पांच विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने हासिल कर ली हैं एक साथ कई बड़ी उपलब्धियां

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 के इंग्लैंड के लॉड्र्स में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले की पहली पारी में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया केवल 212 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की शुुरुआत भी अच्छी नहीं रही।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उसने चार विकेट गंवाकर केवल 43 रन ही बनाए थे। इस मुकाबले में कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लेकर कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। इसके साथ ही रबाडा लॉड्र्स में दो बार पांच विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले एलन डोनाल्ड और मखाया एंटिनी ही ऐसा कर सके थे। वहीं उन्होंने डब्यूटीसी इतिहास में विकेट लेने के मामले में भारत के जसप्रीत बुमराह की बराबरी की। दोनों के 156- 156 हो गए हैं। 

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने
वहीं रबाडा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में  पांच विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने 2021 में भारत के खिलाफ ऐसा किया था। 

एलन डोनाल्ड को छोड़ दिया है पीछे
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में एलन डोनाल्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। वह इस लिस्ट मे च चौथे स्थान पर आ गए हैं। रबाडा टेस्ट क्रिकेट में अब तक 332 विकेट ले चुके हैं। एलन डोनाल्ड ने 330 विकेट टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए थे। डेल स्टेन 439 विकेट लेकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें