WTC Final 2023: ट्रेविस हेड ने शतक ठोक बना डाला इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इसके साथ ही ट्रेविस हेड ने एक रिकॉर्ड भी बनाया।

WTC Final 2023:  ट्रेविस हेड ने शतक ठोक बना डाला इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति पहले ही दिन मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन के मैच में 85 ओवर में 327 रन ठोक डाले। 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बैटर ट्रेविस हेड ने 146 रन की पारी खेली और वो नाबाद लौटे। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ अबतक चौथे विकेट के लिए 250 से अधिक रन जोड़ लिए हैं।
इसके साथ ही ट्रेविस हेड ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। हेड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के इतिहास के पहले शतकवीर बने। हेड की ऑस्ट्रेलिया के बाहर ये पहली सेंचुरी है। उन्होंने महज 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया है।

pc- espncricinfo.com