WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम को लगा झटका, ये दिग्गज प्लेयर हुआ बाहर

बता दें कि तेज गेंदबाज हेजलवुड अभी भी एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं।

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम को लगा झटका, ये दिग्गज प्लेयर हुआ बाहर

इंटरेनट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 2 दिन का समय बचा है और इसके साथ ही टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए एब बुरी खबर सामने आई है और वो ये की टीम का एक दिग्गज प्लेयर टीम से बाहर हो गया है और उनकी जगह दूसरे प्लेयर को मौका दिया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने स्क्वाड में बदलाव करते हुए चोटिल जोश हेजलवुड की जगह माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी चोट के कारण बाहर हो गए है। बता दें की हेजलवुड एड़ी की चोट से ग्रसित हैं।

बता दें कि तेज गेंदबाज हेजलवुड अभी भी एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें इस मुकाबले से बाहर किया गया है। पहले उन्हें टीम में शामिल किया गया था। हेजलवुड  आईपीएल सीजन की शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। पहले हाफ को मिस करने के बाद उन्होंने वापसी करते हुए आरसीबी के लिए मैच खेले थे।

pc- indiascanner.in, one india,punjabkesari.in