WTC Final 2023: WTC Final के पहले ही भारतीय टीम के लिख बुरी खबर, अब ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

इससे पहले केएल राहुल टीम से बाहर हो चुके है और उनकी ही जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था

WTC Final 2023:  WTC Final के पहले ही भारतीय टीम के लिख बुरी खबर, अब ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइलन के लिए लंदन पहुंच चुके है। जहां वो अभी से तैयारियों में जुट गए है। वहीं कुछ खिलाड़ी आईपीएल के पूरा होते ही यहां पहुंच जाएंगे। फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है। ये महामुकाबला लंदन में 7 जून से खेला जाएगा।

लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है और वो ये की टीम का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है। आईपीएल 2023 में दूसरे क्वालीफायर के दौरान इस खिलाड़ी को आंख पर चोट लगी, जो टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। दूसरे क्वालीफायर के दौरान ईशान किशन चोट लगवा बैठे है।

इससे पहले केएल राहुल टीम से बाहर हो चुके है और उनकी ही जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में अब किशन भी आंख पर चोट लगवा बैठे है। चोट के कारण ईशान किशन क्वालिफायर मुकाबले में बल्लेबाजी भी नहीं कर सके। ऐसे में उनकी ये चोट अगर गंभीर हुई तो टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है।

pc- circleofcricket.com, insidesport.in, aaj tak