खेल डेस्क। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 का फाइनल मुकाबला आज गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। पेट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास लगातार दूसरी बार ये खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार ये खिताब जीतने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी। आज से शुरू होने वाले खिताबी मुकाबले में क्रिकेटर प्रेमियों की नजरें विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया के तीन क्रिकेटरों ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस पर रहेंगी। ये तीनों क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
ट्रैविस हेड ने पिछले फाइनल में लगाया था शतक
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। उन्होंने गत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाया था। डब्ल्यूटीसी 2023-25 में 19 टेस्ट मैचों में 1177 रन बना चुके हैं। ट्रैविस हेड से एक बार फिर से फाइनल में इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है।
स्टीव स्मिथ ने बनाए हैं 19 टेस्ट में 1324 रन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने डब्ल्यूटीसी के गत फाइनल में शतक लगाया था। डब्ल्यूटीसी के इस संस्करण 19 टेस्ट में 1324 रन बना चुके हैं। स्टीव स्मिथ का बल्ला इस फाइनल में चल गया तो फिर ऑस्ट्रेलिया को चैम्पियन बनने से रोकना मुश्किल होगा।
17 टेस्ट में 73 विकेट ले चुके हैं पैट कमिंस
पैट कमिंस लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगे। वह डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह अभी तक इस संस्करण के 17 टेस्ट में 73 विकेट ले चुके हैं।
PC:icc-cricket
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें