International Yoga Day : तनाव को कम कर देता है योग, नियमित रूप से करने से मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। 21 जून यानी रविवार को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। विश्व योग दिवस पर भारत सहित दुनिया भर के देशों में बड़े आयोजन होंगे।

International Yoga Day : तनाव को कम कर देता है योग, नियमित रूप से करने से मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेट डेस्क। 21 जून यानी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सहित दुनिया भर के देशों में बड़े आयोजन होंगे। आज हम आपको योग से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बात दें कि नियमित योग करने से कोर्टिसोल लेवल (स्ट्रेस हार्मोन) को कम करने में सहायता मिलती है।

योग करने से पैरासिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय होता है, जिससे शरीर रेस्ट और डाइजेस्ट अवस्था में आता है और मन शांत होता है। रिसर्च के अनुसार योग चिंता, डिप्रेशन और तनाव को कम करने में बहुत ही लाभकारी होता है। योगासन अगर ठीक तरह से नियमित रूप से किया जाए तो ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है।

WHO ने भी मेंटल हेल्थ को फिट रखने के लिए योग को बेहतर विकल्प करार दिया है। इस कारण व्यक्ति को कम से कम 15 मिनट रोजाना योग करना चाहिए। इससे व्यक्ति को बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC: yogavijnana
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें