World Cup 2023: इस तारीख को होगी विश्वकप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 15 खिलाड़ियों नाम पर लगेगी मुहर

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों को 5 सितंबर तक अपने 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान करने को कहा है।

World Cup 2023: इस तारीख को होगी विश्वकप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 15 खिलाड़ियों नाम पर लगेगी मुहर

इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्वकप की शुरूआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है, इसकों लेकर शेड्यूल भी जारी हो चुका है। वहीं इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर और सामने आई है ओर वो ये की आईसीसी ने जानकारी दी है कि वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों को अपनी अपनी टीमों का ऐलान करना है और उसके लिए डेट भी दी। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईसीसी ने सभी टीमों से कह दिया है की वह 5 सितंबर तक टीम का एलान करें। हालांकि इसके बाद भी टीम में बदलाव का मौका दिया जाएगा। इसके बाद  27 सितंबर तक सभी देशों को वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम का एलान करना होगा।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों को 5 सितंबर तक अपने 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान करने को कहा है। जबकि वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों के नामों की फाइनल लिस्ट 27 सितंबर को सौंपनी होगी। 

pc- jagran josh,espncricinfo.com,exchange4media.com