World Cup 2023: 15 अक्टूबर नहीं अब इस तारीख को होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला!

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने बताया कि कुछ पूर्ण सदस्य देशों ने पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ तारीखों को बदलने का अनुरोध किया है।

World Cup 2023:  15 अक्टूबर नहीं अब इस तारीख को होगा भारत-पाक के बीच मुकाबला!

इंटरनेट डेस्क। भारत में इस साल पांच अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरूआत होने जा रही है। इस बार मेजबानी भारत को मिली है। ऐसे में तैयारिया भी पूरी हो चुकी है और शेड्यूल भी सामने आ चुका है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद खेला जाएगा। लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

इसका कारण यह है की 15 अक्टूबर से नवरात्री की शुरूआत होने जा रही है और गुजरात में ये त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसे में ऐजेंसियों ने सुरक्षा के मद्देनजर इस मैच को 15 अक्टूबर को नहीं करवाने को कहा है। अब इस मामले में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पुष्टि की है कि आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने बताया कि कुछ पूर्ण सदस्य देशों ने पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ तारीखों को बदलने का अनुरोध किया है। आईसीसी से सलाह के बाद ही तारीखों में बदलाव किया जाएगा। 

pc- abp news,thequint.com,currentaffairs.adda247.com