World Cup 2023: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, दोनों ही टीमों के कप्तान वर्ल्ड कप मैचों से हो सकते है बाहर!

न्यूजीलैंड वर्सेस बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को खेला गया मैच भले ही न्यूजीलैंड ने जीत लिया है लेकिन दोनों ही टीमों के लिए खबर अच्छी नहीं है। इ

World Cup 2023: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, दोनों ही टीमों के कप्तान वर्ल्ड कप मैचों से हो सकते है बाहर!

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड वर्सेस बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को खेला गया मैच भले ही न्यूजीलैंड ने जीत लिया है लेकिन दोनों ही टीमों के लिए खबर अच्छी नहीं है। इस मैच के खत्म होने के साथ साथ ही दोनों टिमों के कप्तान चोटिल हो गए है जो एक बुरी खबर है। ऐसे में आने वाले मैचों में इसका असर भी दिखाई दे सकता है। 

बता दें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बल्लेबाजी के दौरान एक रन लेते समय अंगूठे पर गेंद लगी जबकि शाकिब अल हसन को कैंप्स की शिकायत हो गई है। शाकिब की चोट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद वह प्रजेंटेशन में नहीं आए क्योंकि उन्हें स्कैन के लिए जाना पड़ा।

आपको बता दें की अभी इस टूर्नामेंट को लंबा चलना है और ऐसे में अगर ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होते है और बाहर हो जाते है तो यह दोनों टीमों को ही भारी पड़ सकता है। बता दें की केन विलियमसन ने चोट के चलते लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है और अब फिर से वो चोटिल हो गए है। 

pc- espncricinfo.com