Women's Triangular Series: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया तूफानी शतक, हासिल की ये उपलब्धियां

खेल डेस्क। श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय शृंखला का पांचवां मैच आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। जेमिमा रोड्रिग्स (123) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने  निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया।

Women's Triangular Series: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया तूफानी शतक, हासिल की ये उपलब्धियां

खेल डेस्क। श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय शृंखला का पांचवां मैच आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। जेमिमा रोड्रिग्स (123) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने  निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दम पर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने नाम दो बड़ी उपलब्धियां भी दर्ज करवाई।

उन्होंने आज केवल 89 गेंदों में शतक जड़ा जो भारत की किसी भी महिला बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। जेमिमा रोड्रिग्स की 101 गेंदों में 123 रन की तूफानी पारी खेली। रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 15 चौके जड़े और एक छक्का जड़ा।  भारत की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 93 और स्मृति मंधाना ने 51 रन का योगदान दिया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने आज अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय कॅरियर का दूसरा शतक लगाया। ये भारतीय महिला क्रिकेटर की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी है। वनडे में इस टीम के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2018 में किंबरली में 136 रन बनाए थे।  

PC:cricinfo