इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। लोगों द्वारा आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करवाया जाता है। UIDAI की ओर से अब आधार अपडेशन के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत अब ज्यादा डॉक्यूमेंट्स को मान्यता दी गई है।
अब अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए अलग डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट UIDAI की ओर से जारी की गई है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार काम में नाम अपडेशन के लिए आप किन दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट सबसे मजबूत दस्तावेज माना जाता है, क्योंकि इसमें फोटो, पता, जन्मतिथि और पूरा नाम दर्ज होता है।
वहीं PAN कार्ड और वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी विभाग द्वारा जारी ID कार्ड और शादी के बाद नाम बदलने की स्थिति में मैरिज सर्टिफिकेट को मान्य किया गया है। इनके माध्यम से आप Aadhaar में नाम अपडेट करवा सकते हैं।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें