खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम अब एशिया कप में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार भिंड़त हो सकती है। पहली भिड़त चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान के बीच 14 तारीख को होनी है।
हालांकि आठ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बायकॉट की मांग उठ रही है। इस संबंध में अभी तक केन्द्र सरकार और और बीसीसीआई ने कुछ भी नहीं कर है। हालांकि खबरों की मानें तो भारत-पाकिस्तान का मैच टूर्नामेंट में किसी हाल में रद्द नहीं हो सकता।
खबरों के अनुसार, अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुभान अहमद ने इस संबंध में कहा कि जब टूर्नामेंट में खेलने का फैसला लिया जाता है तो संबंधित सरकारों से अनुमति पहले ही ले ली जाती है। ऐसा इस बार भी हुआ है और इसी के बाद एशिया कप का कार्यक्रम जारी किया गया है।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेली थी भारतीय टीम
सुभान अहमद ने उम्मीद जताई की डब्ल्यूसीएल जैसी जैसी स्थिति यहां नहीं बनेगी। आपको बता दें कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पूर्व क्रिकेटर्स ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में पाक के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल सहित दो मैच नहीं खेले थे। आपको बता दें कि भारत की मेजबानी में एशिया कप आयोजन 8 सितंबर से यूएई में होगा। भारतीय टीम का पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेजबान यूएई के खिलाफ होना है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें