क्या टल जाएगी केरल की नर्स Nimisha Priya की मौत की सजा? अब हो रहा है ऐसा

नई दिल्ली। केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई है। उनकी कल होने वाली सजा-ए-मौत को टालने की आखिरी कोशिशें जोरों पर हैं। खबरों के अनुसार, सूफी आलिम शेख हबीब उमर बिन हाफिज और भारत के मशहूर सुन्नी नेता कंथापुरम ए पी अबूबक्कर मुस्लियार के प्रयासों से अब उनकी मौत की सजा को टलने के लिए नई उम्मीद जागी है।

खबरों के अनुसार, आज यमन के धमार शहर में मृतक तलाल अब्दो महदी के परिवार से मुलाकात होगी। ये निमिषा की जिंदगी बचाने की दिशा में बड़ा कदम सािबत हो सकती है। सूफी आलिम शेख हबीब की सलाह पर वह परिवार बातचीत के लिए राजी हो गया है। हुआ है। धमार में तलाल के परिवार और शेख हबीब के नुमाइंदों के बीच ये मुलाकात होने वाली है। 

केरल के पलक्कड़ जिले की निवासी निमिषा प्रियापर 2017 में अपने यमनी पार्टनर तलाल अब्दो महदी के कत्ल के आरोप 2020 में सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। 2023 में उनकी आखिरी अपील भी खारिज होने के बाद वह अभी यमन के सना जेल में बंद हैं। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें