WI vs NZ: वेस्‍टइंडीज की न्यूजीलैंड पर रोमाचंक जीत, रदरफोर्ड और हेटमायर ने जिताया मैच

खेल डेस्क। रदरफोर्ड (58 गेंदों पर 61 रन) और हेटमायर (64 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारियों के दमपर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी वेस्‍टइंडीज टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोरदार पलटवार किया।

WI vs NZ: वेस्‍टइंडीज की न्यूजीलैंड पर रोमाचंक जीत, रदरफोर्ड और हेटमायर ने जिताया मैच

खेल डेस्क। रदरफोर्ड (58 गेंदों पर 61 रन) और हेटमायर (64 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारियों के दमपर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी वेस्‍टइंडीज टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में जोरदार पलटवार किया। बारबाडोस में खेले गए इस रोमाचंक मुकाबले में मेजबान वेस्‍टइंडीज ने न्‍यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड टीम मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

मैच में  न्‍यूजीलैंड की ओर से विल यंग और निक केली ने 89 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी की। यंग ने 63 गेंदों पर 56 और केली ने 80 गेंदों पर 64 रन बनाए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज टॉम लैथम ने 6 चौकों और 1 छक्‍के की बदौलत 71 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्‍जारी जोसेफ और विटेल लॉज ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में वेस्‍टइंडीज को सधी हुई शुरुआत मिली। अकीम ऑगस्ट (34), जस्टिन ग्रीव्स (22), कीसी कार्टी (20) और कप्‍तान शाई होप (39) ने शानदार पारियां खेली। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर ने 90 गेंदों पर 95 रन जोड़ दिए।   

जेडेन लेनॉक्स और जैकब डफी ने 3-3 विकेट झटके
वेस्टइंडीज की ओर से रदरफोर्ड ने 58 गेंदों पर 61 रन बनाए। हेटमायर ने 64 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्‍यूजीलैंड की ओर से जेडेन लेनॉक्स और जैकब डफी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें