इंटरनेट डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश केन्द्रीय बजट को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई ट्वीट किए हैं। इनमें से एक ट्वीट डिलीट किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है।
कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। टीकाराम जूली ने इस संबंध में ट्वीट किया कि क्या हुआ मुख्यमंत्री जी ट्वीट इतना जल्दी डिलीट क्यों करना पड़ा? क्या ट्वीट के लिए भी दिल्ली से कोई फरमान निकला था ,जो आनन फानन में ट्वीट करके डिलीट कर दिए।
डबल इंजन की सरकार में राजस्थान को क्या मिला? सच तो ये है कि बजट में राजस्थान को कुछ नहीं मिला। जनता पूछ रही है जवाब दीजिए, ऐसे मुद्दों से भागने से प्रदेश के लोगो को असहज मत कीजिये। गौरतलब है कि भजनलाल शर्मा ने बिहार को बजट में मिली बड़ी सौगात को लेकर ट्वीट किया था।
PC: newstimestoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
क्या हुआ मुख्यमंत्री जी ट्वीट इतना जल्दी डिलीट क्यों करना पड़ा ?
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) July 23, 2024
क्या ट्वीट के लिए भी दिल्ली से कोई फरमान निकला था ,जो आनन फ़ानन में ट्वीट करके डिलीट कर दिए ।
डबल इंजन की सरकार में राजस्थान को क्या मिला ?
सच तो ये है कि बजट में राजस्थान को कुछ नहीं मिला।
जनता पूछ रही है जवाब… pic.twitter.com/ow4ID2ICuc