इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के कारण दुनिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप को एक चेतावनी दे डाली है। खबरों के अनुसार, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों के बाद सिल्वा ने अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आर्थिक जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने बोल दिया कि अगर अमेरिका ने ब्राजील पर एकतरफा तौर पर टैरिफ बढ़ाया तो ब्राजील भी उसी स्तर पर जवाबी कदम उठाएगा।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति सिल्वा के ऑफिस ने टैरिफ के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऑफिस ने बयान जारी कर बोल दिया कि अगर कोई देश एकतरफा तौर पर टैरिफ बढ़ाता है को ब्राजील उसकी प्रतिक्रिया आर्थिक पारस्परिकता कानून के तहत देगा। आपको बता दें कि हाल ही ब्राजील ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मानित किया था।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें